मांझी विधानसभा के प्रत्याशी ओमप्रकाश कुशवाहा के पिता जी का हुआ निधन
पंवन कुमार सिह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। मांझी विधानसभा के प्रत्याशी ओमप्रकाश कुशवाहा के पिता जी का हुआ निधन मांझी विधानसभा क्षेत्र के जीडीएस फ्रंट के रालोसपा प्रत्याशी ओमप्रकाश कुशवाहा के पिताजी समाजसेवी 89 वर्षीय शिववचन प्रसाद का सोमवार की सुबह निधन हो गया। निधन के पहले उन्होंने बेटे को विजयी होने का आशीर्वाद दिया और अपनी आंखें बंद कर ली।वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार 11 बजे रिविलगंज के सेमरिया घाट पर हुआ निधन की खबर सुन कर दरवाजे पर पूरे विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। ओमप्रकाश कुशवाहा समेत परिजनों के आंखों से आंसू छलक उठे। वहीं समर्थकों की आंखे नम थी। लोग ओम प्रकाश कुशवाहा और उनके परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट की और कहा कि हम सब मिल कर पिता जी अंतिम इच्छा को पूरा करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग