सारण के 10 सीटों पर तीन बजे तक 41.39 फीसद हुई वोटिंग, देखें कहा कितना हुआ वोटिंग
छपरा(सारण)। बिहार विधानसभा निर्वाचन के दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है। सुबह सात बजे से ही मतदाता बूथें पर जाकर वोटिंग कर रहे है। वोटिंग को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में कंट्रोल रूम बनाया गया है। सभी बूथों की पल-पल की खबर ली जा रही है। जैसे-जैसे दिन बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर रहे है। इसके साथ ही वोटिंग का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। मिली जानकारी के अुनसार सुबह नौ बजे करीब 8.6 प्रतिशत, 11 बजे 16.69% एक बजे 29.90% और तीन बजे तक 41.39 फीसद मतदान हुआ है। अभी मतदाता बूथों पर लाइन लगाये हुए है। इससे जारिता होता है मतदान का प्रतिशत अभी बढ़ेगा।
एक नजर में देखें तीन बजे तक कहा कितना फिसद हुआ वोटिंग
अमनौर- 39.00%
बनियापुर 44.84%
छपरा 40.00%
एकमा 39.00%
गड़खा 43.00%
मांझी 41.00%
मढ़ौरा 39.06%
परसा 47.00%
सोनपुर 42.00%
तरैया 39.00%


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग