चुनाव के दिन से गायब बच्चे का शव पोखरे में मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गंगौली उतर टोला गांव में बुधवार की सुबह शौच के लिए गये लड़के की पोखरे में डूबने से मौत हो जाने पर शव को बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृत लड़कें की पहचान गंगौली उतर टोला गांव निवासी रवि रंजन सिंह के 8 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई। मौके पर गांव वालों ने बताया कि लड़के की मां मंगलवार की दोपहर में चुनाव में वोट डालने गयी उसी के साथ लड़का पीछे-पीछे गया और गांव के लड़कों के साथ खेलने लगा।वही से शौच के लिए पोखरे के तरफ गया था वही पर छठ पूजा घाट पर पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया था जिसकी शाम में परिजनों ने खोजबीन शुरू की, नही मिलने पर बुधवार की सुबह थाना पुलिस को आवेदन दिया गया। तब गांव के लोगों ने पोखरे में लड़कें का तैरते हुए शव देखा। मौके पर पहुंचे थाना पुलिस जमादार श्याम बिहारी पांडेय,अशोक चौधरी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक लड़का दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा है और परिवार बेहद गरीब हैं। शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी