आपसी विवाद में जमकर मारपीट, एक घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के मेला बाजार में ट्रक द्वारा बिजली के पोल में टक्कर से हुएं विवाद में जमकर मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां घायल की पहचान मशरक मेला बाजार निवासी प्रेम शंकर तिवारी के 24 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार तिवारी के रूप में हुई। मामले में गांव वालों ने बताया कि ट्रक से पोल टूट गया था उसी की मरम्मत को लेकर विवाद हुआ जिसमें गांव के ही लोगों ने पंचायती कर ट्रक वालें से बनाने पर सहमति बनी थी। उसी बात में विवाद को लेकर मारपीट हो गई जिसमें युवक घायल हो गया। मामले में घायल द्वारा थाना पुलिस को आवेदन देने की बात बताई गई। वही गांव के लोगों द्वारा समाचार लिखे जाने तक मामले का समाधान पंचायती से करने की बात बताई।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग