पुछरी में महिला की जलकर हुई मृत्यु की गुथी सुलझाने में जुटी बनियापुर पुलिस

संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर(सारण)। थाना क्षेत्र के पुछरी मे एक महिला की जलकर मृत्यु हो गई। मृतका स्थानीय गांव निवाशी मनोज चैधरी की 26 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी है। घटना को लेकर कई तरह की र्चचा व्याप्त है। मृतका के परिजन आत्म हत्या का मामला बता रहे है वही मायके वाले दहेज के लिए जला कर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। घटना की सुचना पर थाने की पुलिस ने पंहुच शव को अपने कब्जे मे ले आवश्यक कारवाई के बाद पोस्टर्माटम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज घटना के तहकीकात मे जुटी। घटना के सबंध मे स्थानीय लोगों ने बताया की मृतका अपने मतदान केन्द्र पर मतदान करने के बाद घर वापस लैटी जिसके बाद की घटना है। हालांकि पुलिस अनुसंधान में ही पता चल पायेगा की यह आत्म हत्या है या हत्या।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग