छपरा के साढ़ा ढाला बस स्टैंड में बस के धक्के से अधेड़ की मौत, परिजन सदमे में
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा ढाला बस स्टैंड के पास अनियंत्रित बस की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत बुधवार को हो गयी। मृत व्यक्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा खेमाजी टोला निवासी सुखदेव महतो के पुत्र किशुनदेव महतो (58 वर्ष) बताया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार साढ़ा ढाला के पास सड़क पार करते समय अनियंत्रित बस ने अधेड़ व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के कारण मृतक के परिजनों में मातम शोक व्याप्त है और सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है। दुर्घटना का कारण अनियंत्रित ढंग से बस का परिचालन करना बताया गया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग