इसुआपुर में टेम्पू के ठाेकर से बाइकसवार घायल
इसुआपुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरसौली में एसएच 90 पर मोटरसाइकिल सवार दो लोग टेंपो की ठोकर से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने उठाकर निजी क्लीनिक में ले गये जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और टेंपो को अपने कब्जे में ले ली। थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने घायलों के स्वजनों को सूचित किया। स्वजनों ने बताया कि वे थाना क्षेत्र के धामा गांव के रहने वाले हैं। घायल हरेनाथ सिंह कोलकाता में रोजगार करते हैं। वे ट्रेन पकड़ने छपरा जा रहे थे। गांव के ही राघो प्रसाद उन्हें मोटरसाइकिल द्वारा छपरा ले जा रहे थे, तभी छपरा की तरफ से तेज गति से आ रही टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग