खैरा में पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखा पकड़ा, सप्लायर गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर खैरा थाना क्षेत्र के खैरा गांव स्थित दुकानदार के पास से कालाबाजारी कर बेचा जा रहा गुटखा को छापेमारी कर 15 कार्टन कमला पसन्द तथा शिखर बरामद किया है। साथ ही उसे बेचने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। वहीं इस सबंध में थानाध्यक्ष विकाश कुमार सिंह ने बताया कि गुटखा की कालाबाजारी कर बेचने की सूचना पर छापेमारी कर कमला पसंद व शिखर के 15 कार्टन गुटखा बरामद किया गया और प्रतिबंधित समान बेचने पर सप्लायर राजेन्द्र भक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग