गड़खा के पिरौना में लगेगा फ्री आँख जांच शिविर
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल सरायबक्स द्वारा शुक्रवार को गड़खा प्रखंड के पीरौना में फ्री आंख जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आंखों से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों का फ्री में जांच कर और दवा भी दिया जाएगा।संस्थापक संत श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी ने बताया कि शिविर में चयनित मोतियाबिंद के मरीजों का अस्पताल परिसर में 11 नवंबर को लेंस लगाकर मोतियाबिंद का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। दवा एवं काला चश्मा भोजन भी बिल्कुल नि:शुल्क दी जाएगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग