जेपीयू के पदाधिकारी, शिक्षक सहित कर्मियों की उपस्थिति पंजी में हुए बदलाव
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो फारुक अली के आदेशानुसार महाविद्यालय एवं कार्यालय में वैधानिक ठहराव को अक्षरशः लागू किया जायेगा। सुबह 10:30 बजे सभी को अपने-अपने विभाग में उपस्थित होना अनिवार्य है। सभी कार्यालय एवं पीजी विभागों में नया रजिस्टर दे दिया गया है। सभी शिक्षक, पदाधिकारी, कर्मी अब आगत समय एवं प्रस्थान समय उपस्थिति पंजी में दर्ज़ करेंगे। 10:50 बजे के बाद कुलपति के आदेशानुसार सभी कार्यालयों एवं विभागों से उपस्थिति पंजी को कुलपति कार्यालय में मंगवा लिया जाएगा। किसी भी हालत में इसका अक्षरशः पालन कराना सबको सुनिश्चित करना होगा। इसकी जानकारी कुलपति के आदेशानुसार प्रो हरिश्चंद द्वारा दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग