प्री आरडी परेड हेतु सुबह नौ बजे तक एनएसएस के स्वयंसेवकों को पहुंचना अनिवार्य
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। गुरुवार को प्री आरडी परेड प्रस्तावित है। इसलिए प्री आरडी परेड के लिए सुबह नौ बजे तक राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवकों को आना अनिवार्य है। जो स्वयंसेवक उक्त समय पर नहीं आयेंगे उन्हें अनुपस्थित कर दिया जाएगा और उन्हें किसी भी प्रकार चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। सभी प्राचार्य एवं एनएसएस के सभी कार्यक्रम पदाधिकारी इसको अत्यावश्यक समझेंगे। जेपीयू के कुलपति प्रो फारुक अली के आदेशानुसार यह जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो हरिश्चंद ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग