चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट, छह नामजद
तरैया (सारण)। स्थानी थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुए मारपीट में दो लोग घायल हो गए। इस संबंध में राजीव रंजन सिंह ने छह नामजद सहित 25 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इनमें थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव के महाराणा प्रताप सिंह, विजय तिवारी, प्रिस तिवारी,राहुल कुमार सिंह व मशरक पूर्वी टोला के नितेश कुमार सिंह उर्फ टुल्लू सिंह, नईम अंसारी उर्फ बाला पठान समेत 25 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि चार नवंबर की संध्या वह मशरक से अपने घर आ रहा था कि रास्ते में शिव मंदिर के समीप आरोपितों ने घेर लिया। वह किसी तरह भग कर अपने घर पहुंचा तो वहां पर भी पहुंच कर उक्त लोगों ने चुनावी रंजिश को लेकर उसे व उसके पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग