राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

गोपालगंज में पीटने के लिए नहीं मिली पत्नी-बेटियां तो अधेड़ ने पड़ोसी की ले ली जान

गोपालगंज में पीटने के लिए नहीं मिली पत्नी-बेटियां तो अधेड़ ने पड़ोसी की ले ली जान

गोपालगंज। पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में बुधवार की रात अधेड़ ने पड़ोसी के घर घुसकर उसके पेट में चाकू घोंप दिया। आरोपित मारपीट करने से घर से भागकर छिप गई पत्नी व बेटियों को खोजते हुए पड़ोसी के घर में घुसा था। पत्नी व बेटी के बारे में जानकारी नहीं देने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। घायल सतेंद्र साह को गंभीर हालत में स्वजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के स्वजनों के बयान पर पुलिस ने कटेया थाना क्षेत्र के हीरमति रानी देवी स्थान पर छापेमारी कर आरोपित जयश्री चौहान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित बेटे की हत्या के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

बार-बार कहता रहा घर में ही है पत्नी और बेटी…

मिली जानकारी के अनुसार विशुनपुरा गांव निवासी जयश्री चौहान बुधवार की रात अपनी पत्नी दुर्गावती देवी, बेटी सुनीता व मनीषा के साथ मारपीट कर रहा था। मारपीट के डर से उसकी पत्नी और बेटियां गांव में इधर-उधर भागने लगीं। अपनी पत्नी व बेटियों को खोजते हुए जयश्रीराम चौहान अपने पड़ोसी गणेश साह के घर पर पहुंचा। वहां अपनी पत्नी व बच्चों को घर में छिपे होने की बात करने लगा। घर पर मौजूद गणेश साह का पुत्र 23 वर्षीय सतेंद्र साह इस बात से इनकार करने लगा लेकिन जयश्री चौहान इस बात को मानने को तैयार नहीं था। वह बार-बार कह रहा था कि उसकी पत्नी व बेटियां तुम्हारे ही घर छिपीं हुई हैं। इसी बीच में जयश्री चौहान ने सत्येंद्र के पेट में चाकू घोंप दिया। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्वजन तथा ग्रामीण गंभीर रूप से घायल सतेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचदेवरी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे पंचदेवरी पिकेट प्रभारी रियाज अहमद ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया। मृतक के स्वजनों का बयान दर्ज कर पुलिस ने कटेया थाना क्षेत्र के हीरमति रानी देवी स्थान के पास छापेमारी कर आरोपित जयश्री चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

अपने बेटी की हत्या में जेल जा चुका है आरोपित

विशुनपुरा गांव निवासी सतेंद्र साह की हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया जयश्री चौहान आठ महीने पहले ही जेल से छूटा है। मार्च 2016 में उसने अपने ही पुत्र अनुज कुमार की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी। इस मामले पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आठ माह पूर्व जेल से छूटने के बाद यह  कुछ दिन तक सीमावर्ती क्षेत्र उत्तर प्रदेश के गौरी श्रीराम मठ पर रहा। बाद में इसकी पत्नी दुर्गावती देवी इसे वहां से घर बुला लाईं। घर आने के बाद वह धीरे धीरे पहले की ही तरह अपनी पत्नी व बच्चों को मारने पीटने लगा था। प्रतिदिन यह उनके साथ मारपीट करता था।