सारण में मिले 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज
छपरा(सारण)। जिले में गुरुवार को करीब पांच हजार लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें से कुल 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं बुधवार को मात्र 9 कोरोना मरीज पाये गये थे। गुरुवार को मिले 18 नये कोरोना मरीज के बाद पॉजिटिव मरीजो की संख्या 5656 हो गई है। वहीं 5494 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। उक्त सभी जांच रैपिड एंटीजन किट से की गई है। इस बात की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. माध्वेश्वर झा ने बताया कि जिले में अब तक 04 लाख 30 हजार 225 लोगों का कोरोना जांच की गई है। इसमें 5656 लोग पॉजिटिव पाये गये और उनमें से करीब 5494 लोग स्वस्थ होकर घर को जा चुके हैं। वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या भी अब समाप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल के अलावे सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना जांच की जा रही है। इस प्रकार जिले में एक्टिव केस की संख्या मात्र 151 रह गई हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अबतक जिले में 339 कंटेनमेंट जोन बनाये गये थे और सभी कंटेनमेंट जोन को समाप्त किया जा चुका है। जिले में अब एक भी कंटेनमेंट जोन की संख्या नही है।
एक नजर में देख्रें कोरोना रिपोर्ट
- सारण में नये पॉजिटिव मरीज – 18
- बुधवार को मिले – 09
- मंगलवार को मिले – 00
- कुल पॉजिटिव केस – 5656
- स्वस्थ हुए – 5494
- मौत की संख्या – 00
- आइसोलेशन में भर्ती – 15


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग