यूपी से आ रही बोलेरो से 1140 बोतल शराब बरामद, धंधेबाज फरार
गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान यूपी से आ रही एक बोलेरो से 1140 बोतल शराब को बरामद किया। इस दौरान बोलेरो में सवार धंधेबाज चकमा देकर फरार हो गया। उत्पाद विभाग की टीम फरार धंधेबाज की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि गुरुवार को बलथरी चेकपोस्ट के समीप उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम एनएच 28 से गुजरने वाले वाहनों को रोककर जांच पड़ताल कर रही थी। इसी बीच उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रही एक बोलेरो को रोक कर उत्पाद विभाग की टीम ने तलाशी ली तो उसमें 1140 बोतल शराब मिली। उत्पाद विभाग की टीम ने बोलेरो सहित शराब को जब्त कर लिया। हालांकि इस दौरान धंधेबाज उत्पाद विभाग की टीम को चकमा देकर फरार हो गए। फरार धंधेबाजों की पहचान कर उत्पाद विभाग की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास