छपरा में धान की कटनी के दौरान विधुत करंट लगने से दो किसानों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
डोरीगंज (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में धान काट रहे किसान और एक किशोर की मौत करंट लगने से घटनास्थल पर ही हो गई। किसान की पहचान प्रेम प्रकाश यादव और रामबाबू राय का नाती प्रिस कुमार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, काजीपुर निवासी प्रेम प्रकाश यादव और गांव के ही रामबाबू राय का नाती प्रिस कुमार चंवर में धान काटने गए थे। प्रेम प्रकाश यादव अपने खेत में धान काट रहे थे। इसी दौरान खेत में ही बिजली के अर्थिग की चपेट में आकर बेहोश हो गया। किसान को छटपटाते देखकर किशोर प्रिस दौड़कर वहां पहुंचा और बचाने की कोशिश करने लगा। बचाने के दौरान किशोर भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। गांव के धुरंधर राय द्वारा इस घटना को देखने पर गांव में सूचना दी गई। स्वजनों द्वारा उन्हें उठाकर घर ले जाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्वजनों द्वारा बताया गया कि प्रेम प्रकाश यादव (57 वर्ष) दिन में अपने घर से धान काटने के लिए खेत में गए थे। अभी मात्र एक पुलिया ही धान काटे होंगे की अर्थिग के तार की चपेट में आ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि यह घटना विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हुई है। दोनों शवों को डोरीगंज थाना पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेजा गया। अत्यधिक बाढ़ और वर्षा के कारण सभी खेतों में अभी पानी लगा हुआ है। वहीं सरकार द्वारा प्रत्येक खेत में बिजली का खंभा लगाया गया है ताकि प्रत्येक खेत में प्रत्येक किसान को बिजली की आपूर्ति की जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से या घटना घटित हुई है। मौत की घटना के बाद दोनों के घर में कोहराम मचा हुआ है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग