बालू लदे ट्रकों से वसूली करने का विरोध करने पर नगर थाना पुलिस एवं ग्रामीण उलझे, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच किया जाम
गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप शुक्रवार को बालू लदे ट्रकों से वसूली करने का विरोध करने पर नगर थाना के वाहन चालक ग्रामीणों से उलझ गया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 28 को जाम कर दिया। ग्रामीण पुलिस के वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। दो घंटे तक हाईवे जाम करने से सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं। बाद में मौके पर नगर थाना से पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा कर शांत करा दिया। पुलिस ने ट्रकों से वसूली करने से इन्कार किया है। बताया जाता है कि चैनपट्टी गांव के समीप पुलिस के गश्त दल का वाहन खड़ी थी। नगर थाना के प्राइवेट वाहन चालक अंकित कुमार वाहन से उतर कर उधर से गुजर रहे बालू लदे ट्रकों को रोककर अवैध वसूली कर रहा था। जिसे देखकर कुछ ग्रामीणों ने अवैध वसूली का विरोध किया। विरोध करने पर पुलिस का वाहन चालक ग्रामीणों से उलझ गया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 28 को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण नगर थाना के प्राइवेट वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। दो घंटे तक हाईवे जाम करने से सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। बाद मौके पर पहुंचे नगर थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा कर शांत करा दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बालू लदे ट्रकों से पुलिस के अवैध वसूली करने से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के आरोप के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अगर शिकायत सही पाया गया तो प्राइवेट चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास