जिले में फंसे यात्रियों के लिए इंजिनीरिंग कालेज में खोली गई आपदा राहत केंद्र, अपर समाहर्ता काे बनाया गया केंद्र का प्रभारी
छपरा (सारण)- आज पुरा भारत कोरोना वायरस की चपेट में है जिसको लेकर सरकार इस वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए बहुत सारी योजनाआके को एक साथ ले कर धरातल पर उतारी हुई है। ताकि कोरोना का संक्रमण कम हो सके। इसी क्रम में सारण जिलाधिकारी के निर्देश पर आज संध्या 5 बजे से छपरा इंजिनीरिंग कालेज परिसर में आपदा राहत केंद्र शुरूआत की जा रही है। राज्य के वाहर से आये हुए वैसे सभी लोग जो यात्रा के क्रम में फसें हुए है उनके खाने और रहने की ब्यवस्था यहां कराई गई है। वैसे सभी जरूरत मन्द लोग इस केंद्र पर आकर इसका लाभ ले सकते है।इस केंद्र का प्रभारी अपर समाहर्ता बिभागीय जांच मो-9955185596 और निदेशक डीआरडीए
मो-9199371901को बनाया गया है। जानकारी के अनुसार आप को बताते चले की यह आपदा राहत केंद्र यह 24 घण्टे चलेगा। इस केंद्र में रहने, खाने, पीने की फ्री व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी यात्री को कोई असुविधा नहीं हो।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग