शराब के नशे में धुत हो पड़ोसी के साथ गाली- गलौज और मारपीट करना युवक को पड़ा महंगा, भेजा गया जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो पड़ोसी के साथ गाली- गलौज और मारपीट करना युवक को महंगा पड़ गया। मामले की सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के हर्षपुरा गांव का है। मामले की प्राथमिकी गांव के ही खुर्शीद आलम ने दर्ज कराई है। जिसमे बताया है कि पड़ोसी शहाबुदीन साई शराब पीकर गाली-गलौज और हो -हंगामा कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर मारपीट करने लगे। जिसकी सूचना थाने को दी गई।जिसके बाद एसआई हरिकिशोर सिंह पुलिस बल के साथ पहुँच युवक को पकड़ थाने लाये। जहाँ रेफरल अस्पताल में जांच के क्रम में युवक के शराब पीने की पुष्टि की गई। जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कारवाई पूरी करते हुए गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रितेश मिश्र ने बताया कि शराब पीकर हो हंगामा करने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है।ऐसे लोगो को किसी भी सूरत में बख्सा नही जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग