“जेपीयू ब्रांड मेक ओवर” विषय पर वर्कशॉप का हुआ आयोजन

के. के. सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. फारुक अली की अध्यक्षता में जेपीयू ब्रांड मेक ओवर विषय पर सीनेट हॉल में शुक्रवार को वर्कशॉप आयोजित हुआ।जिसमें जय प्रकाश विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर का विश्वविद्यालय कैसे बनाया जाय, इस पर ध्यान केंद्रित किया गया। विश्वविद्यालय को कितने स्टूडेंट इनरोल हैं, इससे जाना जाता है. विचार आया कि इसके लिए फैकल्टी सदस्य को स्टूडेंट को मोटिवेट करना होगा। इसकी वेबसाइट को रेलिवेंट बनाने पर बल दिया गया।बैकग्राउंड, चैलेंज, समाधान, रिज़ल्ट पर भी फ़ोकस किया गया। बताया गया कि गूगल रिव्यू में 10 में से 7 विद्यार्थी ख़ुश होंगे। जबकि तीन इसका मिस यूज करेंगे। रिजल्ट को मोस्ट इम्पोर्टेड बताया गया। सेमिनार में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों को आवश्यक बताया गया। फ्रॉम आफ लाइन टू ऑनलाइन पर विस्तार से चर्चा किया गया। पूर्ववर्ती छात्रों को विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया गया। व्हाट्सएप को भी यूनिवर्सिटी के लिए बहुत महत्व पूर्ण बताया गया। बताया गया कि बहुत से विश्वविद्यालय ऑनलाइन कोर्स चलाते हैं। उनसे टाईअप होना पड़ेगा। इस अवसर पर प्रो अच्युतानंद सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो यू एस ओझा, डॉ. प्रमेंद्र रंजन, डॉ. बैकुंठ पाण्डेय, डॉ. मधुप्रभा, डॉ सर्फराज, डॉ. आशा रानी, डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिंह, डॉ. रामध्यान राय, डॉ. केपी श्रीवास्तव सीसीडीसी प्रो हरीशचंद आदि मौजूद थे। इसकी जानकारी प्रो. हरीश चंद व डॉ. दिनेश पाल ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग