राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सोनपुर के गोविन्दचक मोड़ के समीप ओवरटेक के दौरान ट्रक के चपेट में आया बाइक सवार, मौत

गोविन्दचक मोड़ के समीप ओवरटेक के दौरान ट्रक के चपेट में आया बाइक सवार, मौत

नयागांव(सारण)। सोनपुर थाना क्षेत्र के गोविदचक मोड़ के समीप ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। कुछ देर के लिए छपरा-पटना एनएच- 19 जाम हो गया। इससे आफरतफरी का माहौल बना रहा। सोनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर वाहनों का परिचालन शुरू कराया। बाइक सवार युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक हाजीपुर की ओर से आ रहा था। एनएच पर गुजर रहे एक वाहन को बाइक सवार युवक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया और दुर्घटना में घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक ने ब्रेक लगाकर बचाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन तबतक दुर्घटना हो गई थी। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को मौके से जब्त कर लिया। शव की पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है।