जलालपुर में बाइक के धक्का से छात्रा घायल
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर बाजार के समीप जलालपुर बसडीला रोड में एक बाइक के धक्के से सुबह में दौड़ रही छात्रा घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में भर्ती कराया। छात्रा की पहचान चतरा गांव निवासी बेबी कुमारी के रूप में हुई। वह स्नातक की छात्रा है। सुबह में दौड़ लगा रही थी। इसी दौरान कोपा बसडीला की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग