आरएसए का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला
छपरा(सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. फारूख अली से शनिवार को आरएसए छात्र संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर स्मार पत्र सौंपा। सौंपे स्मार पत्र में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 2018- 20 एवं सत्र 2019- 21 नामांकन सीबीसीएस के तहत किया जा रहा है। इसमें बडे़ पैमाने पर गड़बड़ी, रेगुलेशन लागू करने के पहले एकेडमिक काउंसिल से पास कराया जाता है। इसके बाद सीनेट, सिडिकेट से पास होने के बाद नोटिफिकेशन किया जाता है। जो कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने नहीं किया है। इसके अलावा सिलेबस की जो संरचना है। वह विश्वविद्यालय के अनुकूल नहीं है। क्योंकि विश्वविद्यालय का अपना सिलेबस होता है। इसमें प्रत्येक सब्जेक्ट में बदलाव की जरूरत है। स्नातकोत्तर नामांकन में छात्राओं एवं एससी-एसटी छात्रों से भी नामांकन फीस लिया जा रहा है। जो पूरी तरह से अवैध है। राज्य सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि छात्राओं एवं एससी-एसटी छात्रों का नामांकन निशुल्क होगा। प्रतिनिधि मंडल में मनीष कुमार, विवेक कुमार विजय, उज्जवल कुमार सिंह, परमेंद्र सिंह कुशवाहा, परमजीत कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, कुणाल सिंह, कुंदन पासवान, गोलू कुमार सिंह आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग