त्योहारी सीजन में बाजारों पर नजर रखेगा वाणिज्य कर विभाग
कशिश भारती की रिपोर्ट
गोपालगंज/छपरा। त्योहार के सामान का स्टॉक कर कर चोरी करने वालों यानी जमाखोरों की खैर नहीं है। इस सीजन में वाणिज्य कर विभाग व्यापक पैमाने पर होने वाली खरीद-बिक्री पर पैनी नजर रखेगा। इसके लिए टीम गठित कर विभाग ने खरीद-बिक्री पर नजर रखने का निर्देश दिया है। यह टीम बाजार से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों के गोदामों में माल स्टॉक कर कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही ई-शापिग पर भी विभाग नजर बनाए रखेगी। दशहरा के बाद अब धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज तथा छठ पर्व को लेकर बाजारों में चहल पहल बढ़ने लगी है। इसके साथ ही सामानों की खरीद-बिक्री में भी तेजी आने लगी है। इन पर्व पर पूर्व में सामानों का स्टॉक किया जाता रहा है। व्यापारी अपने प्रतिष्ठान तथा गोदाम में भी सामानों का संग्रह करते हैं। ऐसे में त्योहार के सीजन में व्यापक पैमाने पर बिक्री को देखते हुए वाणिज्य कर विभाग ने टैक्स अपवंचन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए वाणिज्य कर विभाग ने खरीद बिक्री पर पैनी नजर रखने के लिए टीम का गठन भी कर दिया है। जिला वाणिज्य कर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वाणिज्य कर विभाग दुकानदारों की खरीद बिक्री पर पैनी नजर रखे हुए है। इसके साथ ही ड्राई फ्रूट्स, मिठाई, इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिकल, गिफ्ट आइटम, कपड़ा, बर्तन, कोल्ड स्टोरेज के संबंध में भी सूचना एकत्र कर उसकी नियमित जांच पड़ताल की जाएगी। ई कामर्स संबंधित मामलों पर भी नजर रखी जा रही है। ई-वे बिल के ²ष्टिगत ऑनलाइन हो रहे व्यवहारों पर सतर्क नजर रखते हुए ई-शापिग कंपनियों के नियमानुसार कर जमा करने संबंधी कार्य की निगरानी भी की जाएगी। विभाग के अनुसार खरीद बिक्री पर पैनी नजर रखने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। व्यापारियों को भी अपने ग्राहकों को रसीद देने का निर्देश दिया गया है। रसीद नहीं देने तथा कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग