परसा में पशुओं में वायरस जनित बीमारी से बचाव को ले बीडीओ ने की बैठक
परसा(सारण)। प्रखंड के सभागार में पशुओं में वायरस जनित बीमारी से बचाव, इलाज व सतर्क रहने के लिए बीडीओ रजत किशोर सिंह ने पशु चिकित्सक डॉ. हेमंत कुमार के साथ समीक्षात्मक बैठक की। डॉ.हेमंत कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में आई बाढ़ के बाद पशुओं में कई प्रकार की बीमारी होने की आशंका है। इसमें किसी पशुओं के घास चरने के कारण जहरीली घास खाने से गले में सूजन, पेट फूलना, शरीर में खून की कमी होना, पतला गोबर होना इनके लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर पशु पालक डॉक्टर से संपर्क करें। संक्रमण का खतरा खासकर बकरियों में ज्यादा हो सकती है। अत: इससे बचाव आवश्यक है। इस दौरान जानवरो का आधार सीडिग कराने पर बल दिया गया। बैठक में पशुपालन पदाधिकारी के अलावे पीआरएस कर्मियों ने भाग लिया ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग