राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

गोपालगंज में झोपड़ी में आग लगने से तीन बाइक समेल लाखों की संपति जलकर नष्ट

गोपालगंज में झोपड़ी में आग लगने से तीन बाइक समेल लाखों की संपति जलकर नष्ट

फुलवरिया(गोपालगंज)। फुलवरिया थाना क्षेत्र के पकौली बदों गांव में शुक्रवार की रात एक आवासीय झोपड़ी में आग लगने से तीन बाइक सहित हजारों रुपये कीमत के सामान जलकर नष्ट हो गए। बाद में काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाकर अन्य घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। आग लगने की जानकारी मिलने पर शनिवार को मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मी ने नुकसान का जायजा लेते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि पकौली बदों गांव निवासी मदन यादव तथा उनके परिवार के लोग शुक्रवार की रात अपनी आवासीय झोपड़ी में से रहे थे। इस झोपड़ी में जहां मवेशी बांधे गए थे वहां तीन बाइक भी खड़ी की थी। देर रात मदन की आवासीय झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें देख घर के लोग बाहर निकल गए और मवेशियों को बाहर निकाल लिए। लेकिन, वे लोग बाइक वहां से नहीं हटा पाए। इसी बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन, तब तक तीनों बाइक तथा हजारों रुपये कीमत के सामान जलकर नष्ट हो गए। आग लगने की जानकारी मिलने पर शनिवार को मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राम बाबू तथा राजस्व कर्मी ने नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान राजस्व कर्मी ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित परिवार गरीब परिवार है। उन्हें सरकारी स्तर पर सहायता मिलनी चाहिए। इससे परिवार की स्थिति में सुधार होगा।