विभिन्न मांगों के लिए छात्रसंघ ने घेरा जेपीयू को
- स्नातकोत्तर नामांकन पर लगी रोक
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। शनिवार को आरएसए का एक प्रतिनिधिमंडल जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर फारुख अली को एक स्मार पत्र सौंपा। संगठन के नेताओं ने माँग किया कि स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 2018- 20 एवं सत्र 2019- 21 नामांकन सी.बी.सी.एस के तहत किया जा रहा है। जिसमें बहुत सारी गड़बड़ियां है। वही स्नातकोत्तर नामांकन में छात्राओं एवं एससी-एसटी छात्रों से भी नामांकन फी लिया जा रहा है, जो पूरी तरह से अवैध है। राज्य सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि छात्राओं एवं एससी-एसटी छात्रों का नामांकन निःशुल्क होगा। प्रत्येक महाविद्यालय में स्नातकोत्तर नामांकन के समय नामांकन फार्म के नाम पर अवैध वसूली किया जा रहा है। जिस पर तुरंत रोक लगाने की जरूरत है। इस बीच वार्ता के विफल होने पर छात्र विश्वविद्यालय में कुलपति कार्यालय के बाहर धरना के लिए बैठ गए।उसके बात पुनः वार्ता हुई जिसमें कुलपति ने नामांकन पर दो दिन के लिए रोक लगाई। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से वार्ता में कुलपति प्रोफेसर फारुक अली ,डीएसडब्ल्यू डॉ उदय शंकर ओझा, ओएसडी डॉ शेखर। वही संगठन के तरफ से आर एस ए के संरक्षक मनीष पांडे मिंटू, विवेक कुमार विजय, उज्जवल कुमार सिंह, संयोजक परमेंद्र सिंह कुशवाहा, परमजीत कुमार सिंह, राम जयपाल महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, कुणाल सिंह, कुंदन पासवान, गोलू कुमार सिंह समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग