जेपीयू में बनाए गए तीन नए पदाधिकारी
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ फारूक अली ने विश्वविद्यालय के कार्यो को सही तरीके से संचालित करने के लिए तीन नए पदाधिकारी दिए। विश्वविद्यालय में बढ़ते हुए कार्यों में सहयोग के लिए इन पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें डॉ विनय कुमार सिंह जगदम महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर को संयुक्त परीक्षा नियंत्रक का पद दिया गया है। यह मुख्य रूप से पेंडिंग रिजल्ट, सर्टिफिकेट मार्कशीट एवं प्रोविजनल सर्टिफिकेट वितरण आदि का कार्य देखेंगे, तो डॉ चंद्र विजय पूर्ति भूगोल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर को सहायक परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। वही डॉ शेखर कुमार नंदलाल सिंह महाविद्यालय जैतपुर के राजनीतिक विभाग के सहायक प्रोफेसर को सहायक परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है जो मुख्य रूप से जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पीएचडी शाखा का कार्य देखेंगे। उक्त आशय का पत्र जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलसचिव ग्रुप कैप्टन श्रीकृष्ण के द्वारा जारी किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग