अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को मारा टक्कर, दो घायल
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। एस एच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास विवाहिता पुत्री को मायके से ससुराल पहुंचाने जा रहें पिता की मोटरसाइकिल मे सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार पिता और विवाहिता पुत्री घायल हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां उनकी पहचान पटेरही गांव निवासी स्व उमा शंकर सिंह के 60 वर्षीय पुत्र राम नारायण सिंह और गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मुजा उसरी गांव निवासी सोनू सिंह की 26 वर्षीय पुत्र रितू देवी के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि वे मोटरसाइकिल से सारण जिला के पटेरही से गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मुजा उसरी गांव विवाहिता बेटी को मोटरसाइकिल से पहुंचाने जा रहे थे कि मशरक के चैनपुर गांव में ट्रक ने टक्कर मार दी। मामले में मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने ट्रक और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग