ब्रेकर में बोरा लदे पिकअप फसने से बाल बाल बचे ड्राइबर खलासी
विजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनाक प्रतिनिधि।
रसूलपुर (सारण)। स्थानीय चट्टी स्थित बने ब्रेकर में बोरा से लदी पिकअप के फस जाने से ड्राइबर और खलासी की जान बाल बाल बची। बताया जाता है कि एक व्यवसायी द्वारा रविवार की दोपहर में स्थानीय दुकानदारों से बोरा खरीदकर ले जा रहा था बोरा की गठरी पिकअप के डाला से ऊपर होने के कारण उसका पिछला हिस्सा ब्रेकर में फस गया जिससे पिकअप के अगला हिस्सा इंजन सहित ऊपर उठ गया।अचानक गाड़ी की इंजन उठाने से आस पास के लोगो मे अफरा तफरी का माहौल छा गया ।गाड़ी की गति धीमी होने के कारण अनहोनी होने से बच गया। अगर गाड़ी की रफ्तार तेज होती तो कोई अनहोनी घटना हो सकती थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग