उचक्कों ने शिक्षिका झोले से अठाईस हजार रुपए उड़ाए
विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनाक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। स्थानीय बाजार में सामान खरीदने गई शिक्षिका के झोली में रखे अठाईस हजार रुपए व पासबुक उचक्कों ने उड़ा लिए।पीड़ित शिक्षिका हरपुर परसा निवासी देवबहादुर सिंह की पत्नी करीब पैसठ वर्षीय गीता देवी बताई गई है।पीड़िता ने बताया कि वह बैंक से रुपए निकाल कर बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान पर बैठ गई।बगल में उसने रुपए,पासबुक व आधार कार्ड रखा थैला रख दिया तभी उचक्कों ने मौका पाने के साथ ही थैला उड़ा लिए।घटना को लेकर शिक्षिका ने थाने में शिकायत दर्ज कराया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग