20 वीं वर्षगांठ पर हुआ टूर्नामेंट,कदना ने चनना को हराया
राष्ट्रनाक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। न्यू चाँद क्रिकेट क्लब द्वारा बाजितपुर गाँव में मैच का आयोजन आयोजन किया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कदना ने 12 ओवर में आठ विकेट पर 177 रन का लक्ष्य दिया। 118 रन का पीछा करते हुए बेहद बुरी तरह से चनना ने 73 रन में सिमट गई। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार सोनू को दिया। व्यवस्थापक कमेटी अध्यक्ष अमरजीत गुप्ता कॉमेंटेटर शैलेश सिंह,स्कोरर मो वसीम एंपायर शशि कुमार गुप्ता व मुन्ना यादव समेत अन्य ने सराहनीय सहयोग दिया।अमरजीत गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी के लॉक डाउन और विस चुनाव के कारण लंबे समय से मैच का आयोजन नही हो पा रही थी।20 वर्षों से ग्रामीणों क्षेत्र में ग्रामीणों के सहयोग से युवाओं के शारीरिक विकास के लिए मैच का आयोजन किया जाता हैं।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग