आंगनबाड़ी सेविका का नाम मतदाता सूची से काटने की शिकायत
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर के बसतपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 112 की सेविका का नाम मतदाता सूची से सोची समझी राजनीति के तहत हटाए जाने की शिकायत पीड़ित ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को आवेदन लिखकर किया है। प्रेषित आवेदन में आंगनबाड़ी सेविका पुष्पा कुमारी ने बताई है कि विगत 2010 से आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत हूं।2014 के लोक सभा चुनाव मतदाता सूची में हमारा नाम 241 बूथ संख्या पर क्रम संख्या 97 पर गृह संख्या 8 पर था। जबकि विधानसभा सभा चुनाव के लिए बीएलओ मतदाता पर्ची बांट रहे थे। तब बताया गया कि आप का नाम मतदाता सूची में नहीं है। जो विधानसभा चुनाव में सोची समझी राजनीति के तहत मेरा नाम हटा दिया गया है। पीड़ित ने जांच कर दलित समुदाय की महिला को मतदान से वंचित किए जाने के दोषी पर कार्रवाई करते मतदाता सुचि में नाम जोड़ने का आग्रह जिला निर्वाचन अधिकारी से की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग