जमीनी विवाद में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
◆ जख्मी दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराई गई 12 नामजद लोगों पर प्राथमिकी
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। जिसको लेकर तरैया थाने में दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराकर 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्रथम पक्ष में हरेराम राय द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि सोनू राय, उमाशंकर राय, सीमा देवी, गुड़िया कुमारी, पूजा कुमारी, लालमुन्नी देवी, सभी एकमत होकर अपने-अपने हाथों में गरासी-डाब एवं लाठी-डंडा लेकर आये और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। आवाज सुनकर पत्नी चम्पा देवी बचाने आई तो सोनू राय व उमाशंकर राय ने हाथ में लिए चाकू से मेरी पत्नी के नाक पर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी गई। आसपास के लोगों द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही द्वितीय पक्ष के उमाशंकर राय द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे तभी देवानन्द राय, हरेराम राय, उषा कुमारी, पुतुल कुमारी, चम्पा देवी, रागनी कुमारी, अपने-अपने हाथों में लोहे की सरिया लेकर आये और गाली-गलौज करने लगे। अभी कुछ समझ पाते तबतक हरेराम राय ने फरसा से हमला कर दिया। बचाने आये भतीजा सोनू कुमार यादव तो फरसे की बट से उसे मारकर घायल कर दिये। आवाज सुनकर पुत्री गुड़िया कुमारी व उषा कुमारी आई तो उन्हें भी मारकर घायल कर दिया। मारपीट के क्रम में गले से सोने का चेन निकाल लिया। घायलवस्था में ग्रामीणों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया। पुलिस दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग