तरैया प्रखंड के 13 पंचायतों में बना एक-एक आइसोलेशन सेंटर
तरैया(सारण)। विदेशों या अन्य राज्यो से घर आने वाले लोगो को 14 दिनों तक होम कोरोटाइन सेंटर में रखा जायेगा। जिनके पास होम कोरोटाइन की व्यवस्था नहीं है उनके लिए प्रखण्ड के 13 पंचायतों में एक-एक विद्यालय भवन को आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। जिसमें बाहर से गाँव आये लोगो को रखा जायेगा। बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि डुमरी पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर फरीदन,पचभिण्डा पंचायत में मैकडोनाल्ड उच्च विद्यालय देवरिया, तरैया पंचायत में आदर्श मध्य विद्यालय तरैया, डेवढ़ी पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरेया वसंत, भटगाई पंचायत में उच्च विद्यालय परौना, सरेया रत्नाकर पंचायत में नेपाल सिंह उच्च विद्यालय गवन्द्री, पचरौर पंचायत में मध्य विद्यालय रसीदपुर हिन्दी, नारायणपुर पंचायत में मध्य विद्यालय नारायणपुर, चैनपुर पंचायत में मध्य विद्यालय गलिमापुर नहर से पश्चिम, माधोपुर पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय माधोपुर, पोखरेरा पंचायत में राजकीय बुनियादी विद्यालय पोखरेड़ा, भगवतपुर पंचायत में मध्य विद्यालय फरीदपुरा कन्या तथा चंचलिया पंचायत में मध्य विद्यालय चंचलिया को आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने प्रखंड के सभी लोगों से आग्रह किया कि अपने घर से बाहर नही निकले।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग