गोदाम का ताला काट कर 37 गैस सिलिंडरों की चोरी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने सतजोड़ा लखनपुर मार्ग पर सतजोड़ा पेट्रोल पंप के समीप स्थित इंडेन गैस गोदाम का ताला काट कर गैस से भरे 37 सिलिंडरों की चोरी कर ली गई। सतजोड़ा इंडेन ग्रामीण वितरक के मालिक एवं सतजोड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र नाथ तिवारी को इस चोरी का पता बुधवार की सुबह तब लगी, जब वे गोदाम पर पहुँचे। गोदाम के कटे तालों को देख उनके होश उड़ गए। बताया जाता है कि चोरों ने गोदाम के मुख्य गेट के अलावे सभी तालों को काटकर 37 सिलिंडर की चोरी कर ली। इस मामले में गैस एजेंसी के मालिक ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग