नवनिर्मित भारत पेट्रोलियम का उद्घाटन, अब राहगीरों को मिलेगी सुविधा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के तरैया-पानापुर एसएच-104 सड़क किनारे स्थित पोखरेड़ा में नवनिर्मित भारत पेट्रोलियम के अधीनस्थ मां धनश्री देवमुनि फ्युल्स का उद्घाटन हिंदू रीति रिवाज के साथ विधिवत पूजा पाठ व फीता काटकर धूमधाम से किया गया। इस पम्प के खुल जाने से क्षेत्र के लोगों को अपने वाहनों एवं मशीनों के लिए ईंधन काफी सुगमता से उपलब्ध हो पायेगा। इसके लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि इससे पहले तरैया के बाद पेट्रोल पंप सीधे राजापट्टी में एवं सतजोड़ा में ही था। इस बीच में कोई पेट्रोल पंप नहीं था। उद्घाटन के मौके पर पेट्रोल पंप के संचालक मिथिलेश सिंह ने बताया कि पहले से तरैया से राजापट्टी एवं तरैया से सतजोड़ा के बीच कोई पेट्रोल पंप उपलब्ध नहीं होने के कारण इस मार्ग से चलने वाले वाहनों का इंधन खत्म हो जाने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब इस पंप के खुल जाने से लोगों को आसानी से ईंधन उपलब्ध होगी। भारत पैट्रोलियम कंपनी के अंतर्गत खुले इस पेट्रोल पंप के प्रबंधक कुणाल किशोर ने बताया की हमारे पेट्रोल पंप पर कंपनी के मापदंडों के अनुसार उच्च क्वालिटी का ईंधन निर्धारित दर पर ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही पेट्रोल पंप पर मिलने वाली सभी सुविधाएं ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा, पूर्व मुखिया वीर बहादुर राय, पैक्स अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार यादव, संतोष सिंह, विनय कुमार सिंह, कुमुद रंजन समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग