क्षतिग्रस्त सड़क पर ओवरलोड ट्रक धंसा
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के छपिया मुसहर टोली गांव में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क पर ओवरलोड ट्रक के जाने के दौरान सड़क धस जाने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस मौके पर किसी भी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई। परंतु आवागमन पूरी से ठप्प पड़ा रहा। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले में ट्रक चालक ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह झारखंड के कोडरमा से गिट्टी लादकर मशरक के बंगरा गांव में खाली करने आ रहा था कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क के धस जाने से ट्रक फस गया और पलटने से बच गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग