बनियापुर के लौंवा कला के मैदान में कबड्डी टुर्नामेंट का हुआ आयोजन

संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। उत्क्रमित मध्य विद्यालय लौंवा कला के मैदान में गुरुवार को कबड्डी टुर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। टुर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी जमादार राय ने फीता काटते हुए नारियल फोड़कर किया। इस दौरान समाजसेवी जमादार राय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी सदियों से गांव- देहात का लोकप्रिय खेल रहा है। जो आधुनिकता के दौर में धीरे-धीरे लुप्त होता जा रहा है।ऐसे में इस खेल को बढ़ावा देने की जरूरत है। जिससे लोगों के बीच पारंपरिक खेलो का क्रेज बना रहे। वही इस खेल के माध्यम से आपसी भाईचारा और प्रेम सद्भाव को भी बढ़ावा मिलता रहे। उद्घाटन मैच मशरख और छपरा के बीच खेला गया।जिसमें मशरख ने छपरा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मौके पर हरेराम यादव, वीरेंद्र यादव विजय शर्मा, उमेश प्रसाद यादव कर्णराज, पासपति राय ,दीलिप राय, नरेंद्र राय, पूर्व बीडीसी नागेंद्र राय संजय कुमार, साहेब कुमार राय, तुलसी यादव,रामबाबू यादव, संतोष कुमार, विधान यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग