देवन्ति देवी एजुकेशनल एण्ड सोशल ट्रस्ट द्वारा शिव ज्योति आंख अस्पताल के सौजन्य से आंख का ऑपरेशन शिविर का हुआ आयोजित
संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। प्रखण्ड के मटियार पंचायत के सामान्य सेवा केंद्र, जई छपरा पाण्डेय टोला में देवन्ति देवी एजुकेशनल एण्ड सोशल ट्रस्ट द्वारा संचालित शिव ज्योति आंख अस्पताल के सौजन्य से आंख का ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सक डॉ एम के सिंह के नेतृत्व में ए के सिंह एवं राहुल कुमार यादव की देखरेख में सैकड़ो ग्रामीणों की निःशुल्क नेत्र जांच कर चश्मा और दवाई का वितरण किया गया। इस मौके पर श्री जयप्रकाश महतो, अध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ,जदयू,सुरेश पाण्डेय, दूधनाथ यादव, अवधेश राम, वार्ड सदस्य, अदालत यादव, राशबिहारी चौधरी, संतोष पटेल, राजनाथ यादव, स्वामी यादव आदि उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग