सारण शिक्षक निर्वाचन की मतगणना में प्रथम वरीयता के वोट की गिनती में 569 वोट से आगे चल रहे है केदारनाथ पाण्डेय
छपरा(सारण)। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के वोटिंग के बाद गुरूवार से मतगणना सारण प्रमंडलीय सभागार में चल रहा है। सबसे पहले प्रथम वरीयता के मतों की गिनती हो रही है। पहले राउंड में कुल वोट 3500 हुए जिसमें 240 वोट इन्वैलिड हो गये है। इन वोटों में केदार नाथ पाण्डेय को 988, चन्द्रमा सिंह को 856 जयराम यादव को 530, रण्जीत कुमार को 5431 मिले है। जबकि अन्य प्रत्याशियों को भी वोट प्राप्त हुए है। वहीं दुसरे राउंड में करीब सात हजार वोट है जिसमें इन्वैलिड 562 वोट था। इसमें केदार सिंह को 2033, चन्द्रमां सिंह का 1583 जयराम यादव को 882, रण्जीत कुमार को 1164 प्राप्त हुए थे। इसके बाद तीसरे राउंड में मतों की गिनती में कुल वोट 8768 था, इसमें 741 वोट इन्वैलिड थे। जिसमें केदार सिंह को 2544, चन्द्रमां सिंह का 1975 जयराम यादव को 1054, रण्जीत कुमार को 1483 प्राप्त हुए थे। इस प्रकार केदार नाथ पाण्डेय 569 वाेट से आगे चल रहे है। अभी मतों की गिनती चल रही है। प्रथम वरीयता के मतों की गिनती समाप्त होने के बाद द्वीतिय एवं तृतीय वरीयता के मतों की गिनती के पश्चात विजयी उम्मीद्वार का घोषणा किया जाएगा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग