दीपावली और छठ पूजा को लेकर कुम्हार मिट्टी से चाक पर दीप व कोशी बनाने में जी जान से जूट गए हैं
विपीन कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के डेरनी बाजार स्थित अपने घर पर कुम्हार व प्रजापति दीपावली और छठ पूजा को लेकर कुम्हार मिट्टी से चाक पर अपने पूरे परिवार के साथ दीप बनाने में जी जान से जूट गए हैं । साथ हीं कुम्हारों ने चाइनीज झालर का जबाब मिट्टी के दीप से देने का फैसला भी किया है, जिसके अनुरूप दीये की बेहतरी दे रहे हैं और खासकर उनके हाथ इन दिनों काफी तेज चल रही है। कल तक जहां घंटे में सौ दीप बना रहे थे, अब डेढ़ सौ से अधिक दीप बना रहे है। वे लोग अपनी आवश्यकताओं के अनुसार मिट्टी के दिये बना चुके थे पर मांग बढ़ने के कारण मिट्टी के दिये कम पड़ने लगे तो आज भी मिट्टी के दिये बना रहे है ताकि कल तक ग्राहक की मांग को पूरी कर सके। वे मिट्टी की रक्षा के लिए अपनी पुरानी परम्परा का निवारण इस मिट्टी के दीप से करेंगे, जिसे देख कर चाइनीज बल्ब की चकाचौंध धीमी पड़ जाय। यह गांव से लेकर शहर तक देखने को मिल रही है। लोगों में जज्बा है और दीपावली को लेकर काफी उत्साह भी। कुम्हार आर्थिक स्थिति कमजोर रहते भी अपनी पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए जुटे हुए हैं और अपने पूरे परिवार के साथ मिट्टी के आकर्षक दीप बना रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग