राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

दिघवारा में श्री राम चरित मानस पाठ कमिटी का गठन, अनुज प्रतीक अध्यक्ष तो राकेश द्विवेदी बने सचिव

दिघवारा में श्री राम चरित मानस पाठ कमिटी का गठन, अनुज प्रतीक अध्यक्ष तो राकेश द्विवेदी बने सचिव

अनुज प्रतिक की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

दिघवारा (सारण)। क्षेत्र में सनातन संस्कृति से विरक्त हो रहे युवाओ को संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित श्री राम चरित मानस पाठ समिति के सफल संचालन हेतु एक प्रबन्धन कमिटी के गठन शुक्रवार को किया गया। युवाओ में संस्कृति संस्कार को जागरूक करने के उद्देश्य से वर्षो पूर्व से श्री राम चरित मानस पाठ समिति का संचालन किया जा रहा था।लेकिन फिलवक्त वह कमिटी निष्प्रभावी हो गया था ।जिसके कारण एक बार पुनः  संगठन का गठन करते हुए नव सदस्यो को जिमेवारी सौंपी गई।।बैठक की अध्यक्षता करते हुए युवा समाजसेवी पत्रकार अनुज कुमार प्रतीक ने सदस्यो को बताया कि यह संस्था विशुद्ध रूप से धर्म संस्कृति रक्षण एवं श्री राम चरित मानस में वर्णित तथ्यों से आत्म ज्ञान बढ़ोतरी के उद्देश्य से बना है।संस्था के सहयोग से समाज मे बिना आर्थिक खर्च के श्री राम चरित मानस पाठ का आयोजन सम्पन्न करवाया जा सकता है। नव गठित कमिटी में  श्री राम चरित मानस पाठ समिति के अध्यक्ष -अनुज कुमार प्रतीक, सचिव राकेश द्विवेद, उपाध्यक्ष धीरज कांत, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय को मनोनीत किया गया साथ ही मनीष कुमार यादव अरविंद प्रसाद ओम प्रकाश सिंह  आचार्य राकेस मिश्रा को संरक्षक मण्डल का सदस्य बनाया गया। वही इस संस्था के इसके सफल संचालन एवं जनसंपर्क हेतु राइपट्टी में इसके कार्यालय स्थापना का भी निर्णय हुआ। कार्यालय अनुज कुमार प्रतीक के आवासीय परिषर में रखने का निर्णय हुआ।