आई रे आई, जगमगाती रात हैं आई
दीपों से सजी टिमटिमाती, बारात हैं आई

लेखक- बिपिन कु शर्मा
आई रे आई, जगमगाती रात हैं आई
दीपों से सजी टिमटिमाती, बारात हैं आई
हर तरफ है हँसी ठिठोले,
रंग-बिरंगे,जग-मग शोले
परिवार को बांधे हर त्यौहार,
खुशियों की छाये जीवन में बहार,
सबके लिए हैं मनचाहे उपहार
मीठे मीठे स्वादिष्ट पकवान
कराता सबका मिलन हर साल
दीपावली का पर्व सबसे महान
फिर से सजेगी हर दहलीज़ फूलों से
फिर महक उठेगी रसौई पकवानों से
मिल बैठेंगे पुराने यार एक दूजे से
फिर से सजेगी महफ़िल हँसी ठहाको से
चारों तरफ होगा खुशियों का नज़ारा
सजेगा हर आँगन दीपक का उजाला
डलेगी रंगों की रंगोली हर एक द्वार
ऐसा हैं हमारा दीपावली का त्यौहार।
लेखक- बिपिन कु शर्मा


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग