पिता ने अपने 25 वर्षिय बेटे का गुमशुदगी का रिपोर्ट कराया दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के खैरा थाना अध्यक्ष के पास खैरा थाना क्षेत्र के बगही गाँव निवासी धुरी राम ने आवेदन देकर थानाध्यक्ष को सूचित किया है कि उनका पुत्र उत्तम कुमार राम 10 नवंबर को घर से गुम हो गया है जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है उक्त व्यक्ति की उम्र 25 वर्ष के आसपास बताया गया है तथा घर से गंजी एवं हाफ पेंट पर वह निकला हुआ है। घरवालों के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद खैरा थानाध्यक्ष को आवेदन दिया गया। उक्त बाबत खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदा व्यक्ति के पिता के तरफ से आवेदन दिया गया है। हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग