एसबीआई बैंक के सामने से बाइक की हुई चोरी,प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। एसबीआई बैंक नगरा के सामने से एक व्यक्ति की बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर फरार हो गये।उक्त पीड़ित व्यक्ति बनियापुर थाना क्षेत्र के भिट्ठा सहाबुद्दीन गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र केशव कुमार ने नगरा ओपी थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।दिए हुए आवेदन में उन्होंने कहा है कि मैं अपनी चाची के साथ नगरा एसबीआई बैंक में आवश्यक कार्य के लिए आया था बैंक के बाहर अपनी बाइक को खड़ी कर बैंक के अंदर चला गया कार्य करने के बाद वापस लौटा तो देखा कि बाइक गायब है।वहीं इस सबंध में ओपीध्यक्ष पीएल यादव ने बताया कि दिए हुए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग