दीपावली के लिए मिट्टी के दीए की सजी दुकाने
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के नगरा ,खैरा, खोदाईबाग ,पटेढा आदि बाजारों में कुंभकार अपनी अपनी मिट्टी के दीए लाकर के अपनी दुकानों को सजा लिए हैं। लेकिन कोरोना के मार के कारण खरीदारों की संख्या काफी घटी है। इस बाबत दुकानदारों से बात करने के दरमियान पता चला कि इस साल बिक्री काफी मंद है इस महंगाई के जमाने में भी 2 साल पहले के मूल्य पर ही इस बार भी दीपक बेचे जा रहे हैं। छोटे दीपक का रेट 50 से 60 रूपया सैलडर है जबकि बड़े दीपक का रेट 70 से 90 रूपयें के बीच में है। दुकानदार बजरंग कुमार प्रजापति ने बताया कि मेहनत के हिसाब से कीमत नहीं मिल रहा है। पुश्तैनी कारोबार है इसलिए पढ़ाई करने के साथ इस काम को भी करते हैं। इस साल खरीदार बहुत कम आ रहे हैं। 2 साल पूर्व का ही इस बार भी हम लोग कीमत ले रहे हैं लकड़ी और कोयले काफी महंगे हो गए हैं जिसके चलते दीपक पकाना काफी महंगा पड़ रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग