जनता ने जो फैसला किया उसका मैं सम्मान करता हूँ: पूर्व विधायक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। तरैया विधानसभा क्षेत्र से राजद का टिकट कटने के बाद बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने अपनी पराजय को स्वीकार करते हुए कहा कि जनता का फैसला सर आंखों पर है, मैं जनता के फैसले को सम्मान करता हूँ। तरैया की जनता ने चुनाव के माध्यम से जो फैसला दिया है उसे मैं स्वीकार करता हूं। साथ ही चुनाव हारने के बाद ऐसा नहीं कि मैं जनता जनार्दन से दूर रहूंगा। बल्कि जनता के हर सुख-दुख में शामिल होकर उनका हर संभव मदद करता रहूंगा। पूर्व विधायक ने आगे कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मुझे जो प्यार व स्नेह दिया है, मैं उसे कभी नहीं भूल सकता। जीत और हार तो लड़ाई का एक अंग हैं। आगे उन्होंने कहा कि तरैया की जनता जनार्दन ने बाहरी लोगों को पूर्ण रूप से नकार दिया है। इसका मैं स्वागत करता हूँ। अब बाहर के लोगों को कभी तरैया की जनता जगह नहीं देगी। उन्होंने पांच वर्षों के दौरान किए हुए अपने कार्यों को गिनाते हुए कहा कि मैंने पांच वर्षों में तरैया का बहुत सारा काम किया हूं। इतना काम अब तक किसी विधायक ने नहीं किया है। बावजूद इसके तरैया की जनता ने मुझे इस बार मौका नहीं दिया। जिसे मैं स्वीकार करता हूं और लगातार क्षेत्र में बना रहूंगा तथा उनके हर सुख-दुख में शामिल होता रहूंगा।

More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग