सांसद महाराजगंज ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री के बाबा के निधन किया शोक व्यक्त
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के पचखण्डा गांव निवासी रविन्द्र ठाकुर पिता स्व0 रामकृत ठाकुर उम्र 58 वर्ष के उम्र में अचानक ह्रदय गति रुक जाने से मौत हो गया। और उसी टोले में सारण भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री रवि रंजन सिंह उर्फ मंटू के बाबा और अवध उच्च विद्यालय चैनपुर से सेवानिवृत्त शिक्षक लवलीन ठाकुर के बिहार पुलिस से सेवा निवृत्त 105 वर्षीय पिता स्व0 जगदीश ठाकुर के आकस्मिक मौत पर शुक्रवार की देर रात पचखंडा गांव पहुँचकर महराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और बहरौली मुखिया अजित सिंह ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की । पीड़ित परिवार के घर पहुचकर परिजनों का ढांढस बढ़ाया, ईश्वर से आत्मा शांति के लिए प्रार्थना और 2 मिनट का मौन रखे और परिवार प्रति अपना आभार व्यक्त किया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग