मशरक में आपसी विवाद में जमकर मारपीट,एक घायल,सदर रेफर
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में शुक्रवार की देर शाम आपसी वर्चस्व की लड़ाई में एक दर्जन लोगों ने मारपीट कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान स्व विक्रमा महतो के 30 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण महतो के रूप में हुई। मामले में घायल ने बताया कि गांव में एक समुदाय के लोगों द्वारा वर्चस्व कायम रखने के विवाद में एक दर्जन लोगों द्वारा मारपीट की जानें लगी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजीव सिंह ने घायल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में परिजनों द्वारा थाना पुलिस को आवेदन देने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग